मुख्यमंत्री ने थपथपाई उपायुक्त सिरमौर की पीठ ddnewsportal.com

मुख्यमंत्री ने थपथपाई उपायुक्त सिरमौर की पीठ ddnewsportal.com
फोटो: डाॅ आरके परूथी, उपायुक्त, सिरमौर।

मुख्यमंत्री ने थपथपाई उपायुक्त सिरमौर की पीठ 

गोसदनों पर बेहतरीन काम और गो अभ्यारण्यों को आत्मनिर्भर बनाने को किये प्रयासों के लिए की सराहना, उपायुक्तों से अगले वित वर्ष के बजट के लिए मांगे सुझाव

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गोसदनों पर बेहतरीन काम के लिए उपायुक्त सिरमौर डाॅ आरके परूथी की पीठ थपथपाई है। उन्होंने सिरमौर प्रशासन की गोसदन और गो अभ्यारण्यों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए प्रयासों की सराहना भी की। साथ ही सभी उपायुक्तों से अगले वित्त वर्ष के बजट के लिए सुझाव देने को कहा। सीएम ने उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बुधवार देर रात तक बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला अधिकारियों को पर्यटन की दृष्टि से अनछुए स्थलों और स्थानीय उत्पादों के विकास पर बल देना चाहिए। हिमाचली शॉल और टोपी विश्वविख्यात हैं। यह भारत सरकार के हस्तकरघा संरक्षण अधिनियम के

तहत आरक्षित हैं। दोनों का पेटेंट किया गया है। इसलिए लोकल उत्पादों पर बल देना चाहिए। इससे स्थानीय लोगों की आर्थिकी भी सुधरेगी और प्रदेश के उत्पादों को देश विदेश मे पहचान मिलेगी।